Ukraine Russia War : रूसी मिसाइलों ने लवीव से 50 किमी दूर स्थित यूक्रेन के सैन्य अड्डे को बनाया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव में रविवार सुबह कई विस्फोटों की आवाज सुनाई पड़ी और रूसी मिसाइलों ने लवीव से 50 किमी दूर स्थित यूक्रेन के सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि पोलैंड की सीमा से लगे शहर के बाहरी इलाके में रविवार …

कीव। यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव में रविवार सुबह कई विस्फोटों की आवाज सुनाई पड़ी और रूसी मिसाइलों ने लवीव से 50 किमी दूर स्थित यूक्रेन के सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि पोलैंड की सीमा से लगे शहर के बाहरी इलाके में रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से कुछ समय पहले विस्फोटों की आवाज सुनाई पड़ी।

उधर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में यवोरिव सैन्य प्रशिक्षण मैदान की ओर से कथित तौर पर धुएं के बड़े गुबार दिखाई दे रहे थे। इससे यह संकेत मिल रहा है कि रूस यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में हमले तेज कर रहा है। यह सैन्य और मानवीय सहायता के लिए पश्चिमी देशों की ओर से भेजी जा रही राहत सामग्री पर सोची-समझी रणनीति के तहत हमला हो सकता है।

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक लवीव के क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन की रिपोर्टों के अनुसार और बाद में लवीव के मेयर एंड्री सदोवी द्वारा की गयी पुष्टि के अनुसार रूसी सेना ने इस क्षेत्र में आठ मिसाइलें दागी है।

ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War : शरणार्थियों के काफिले पर गोलाबारी, यूक्रेन के सात लोगों की मौत

संबंधित समाचार