ठाणे में कपड़ा कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, करीब दो घंटे में पाया काबू
ठाणे। जिले में स्थित कपड़ा बनाने वाली एक कंपनी के गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि भिवंडी कस्बे के सोनाले गांव में स्थित गोदाम में …
ठाणे। जिले में स्थित कपड़ा बनाने वाली एक कंपनी के गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि भिवंडी कस्बे के सोनाले गांव में स्थित गोदाम में सुबह करीब 11 बजे आग लगी।
उन्होंने कहा कि दो दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकर को मौके पर भेजा गया था। साथ ही बताया कि करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें-
IIT मद्रास ने उच्च रिजॉल्यूशन की अल्ट्रासाउंड छवि देने वाली नई तकनीक की विकसित
