हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से फुटपाथी मजदूर की मौत, सण्डीला रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खाना खाने जा रहे एक फुटपाथी मज़दूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार की रात सण्डीला रेलवे क्रासिंग के पास हादसा होने से वहां हड़कंप मच गया। बताते है कि सण्डीला कस्बे के मोहल्ला महतवाना सदर बाज़ार निवासी 48 वर्षीय नादिर पुत्र मोहम्मद अली सण्डीला चौराहा पर फुटपाथ पर …

हरदोई। खाना खाने जा रहे एक फुटपाथी मज़दूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार की रात सण्डीला रेलवे क्रासिंग के पास हादसा होने से वहां हड़कंप मच गया।

बताते है कि सण्डीला कस्बे के मोहल्ला महतवाना सदर बाज़ार निवासी 48 वर्षीय नादिर पुत्र मोहम्मद अली सण्डीला चौराहा पर फुटपाथ पर मजदूरी करता था।

शनिवार की रात वह खाना खाने के लिए कस्बे की तरफ जा रहा था। सण्डीला रेलवे क्रासिंग पार करते वक्त अचानक ट्रेन के आ जाने से नादिर उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।शादी-शुदा नादिर अपनी मेहनत मज़दूरी कर किसी तरह बच्चों का पेट पाल रहा था। अचानक हुए हादसे ने उसका घर-परिवार तिनके की तरह बिखेर दिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

पढ़ें-मुरादाबाद : सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, गाइडलाइन का इंतजार

संबंधित समाचार