अयोध्या: जलवायु संरक्षण पर हुई पत्र लेखन प्रतियोगिता, दर्जनों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
अयोध्या। प्रधान डाकघर में डाक विभाग द्वारा जलवायु सरंक्षण विषय पर आयोजित अंतराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें वेदांता ग्लोबल स्कूल, सनबीम स्कूल, उदया पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रियन स्कूल, देवा पब्लिक स्कूल, एम, आई, एस स्कूल, हरिप्रसाद मेमोरियल स्कूल, मेथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कालेज सहित ग्रामीण व शहर के दर्जनों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। …
अयोध्या। प्रधान डाकघर में डाक विभाग द्वारा जलवायु सरंक्षण विषय पर आयोजित अंतराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें वेदांता ग्लोबल स्कूल, सनबीम स्कूल, उदया पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रियन स्कूल, देवा पब्लिक स्कूल, एम, आई, एस स्कूल, हरिप्रसाद मेमोरियल स्कूल, मेथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कालेज सहित ग्रामीण व शहर के दर्जनों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
पौधारोपण, प्लास्टिक प्रयोग न करने, जल बचाने के साथ साथ स्वच्छता से जलवायु को संरक्षित करने का सन्देश लिख राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भेजा। परिवाद निरीक्षक अल्का गौड़ ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य डाक विभाग युवाओं में पत्र लेखन को लेकर रूचि पैदा करना चाहता है। इसके अलावा पूरे विश्व में जलवायु संकट के विषय पर युवाओं में जागरूकता फैलाने की कोशिश है।
मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने बताया जलवायु को संरक्षण के लिए विचार व्यक्त करने का एक बेहतर प्लेटफार्म है। प्रतियोगिता में परिमण्डल स्तर पर प्रदेश से श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को 25 हजार , 10 हजार व 5 हजार का प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रमाण पत्र के साथ दिया जाएगा। श्रेष्ठ तीन प्रविष्ठियों को डाक निदेशालय भेजा जाएगा।
