उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से दिल्ली में योगी ने की शिष्टाचार भेंट, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे है। योगी आदित्यनाथ ने यहां भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति से मुलकात के बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा ”माननीय उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री एम. वेंकैया नायडु जी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे है। योगी आदित्यनाथ ने यहां भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति से मुलकात के बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा ”माननीय उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री एम. वेंकैया नायडु जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपसे भेंट सदैव ही ऊर्जा प्रदान करती है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार माननीय उपराष्ट्रपति जी!”।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष से मिलने उनके आवास पहुंचे। वहां दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक मंथन हुआ। इस मौके पर असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, 3 बजे उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात करने के बाद योगी शाम 5 बजे पीएम मोदी और 6 बजे जेपी नड्‌डा से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह रात 8 बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और 9 बजे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि यूपी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा, शपथ-ग्रहण कब होगा, इसको लेकर चर्चा होगी। सूत्र बताते हैं कि होली बाद 21 मार्च को शपथ ग्रहण हो सकता है।

यह भी पढ़ें:-बदमाशों के हौसले बुलंद, SBI की ATM मशीन को उखाड़कर हुए फरार

संबंधित समाचार