सीतापुर : नवनिर्वाचित बिसवां व सेवता के विधायकों का हुआ स्वागत
बिसवां/सीतापुर। भाजपा से निर्वाचित हुए निर्मल वर्मा की जीत की खुशी का सिलसिला अभी जारी है। जगह जगह पर नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत उनके कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्मल वर्मा को कस्बे में लड्डुओं से तौला गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर …
बिसवां/सीतापुर। भाजपा से निर्वाचित हुए निर्मल वर्मा की जीत की खुशी का सिलसिला अभी जारी है। जगह जगह पर नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत उनके कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्मल वर्मा को कस्बे में लड्डुओं से तौला गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा शुक्ला, लालू वर्मा, पवन वर्मा, बबलू वर्मा, रामू वर्मा, भानु शुक्ला, अशोक वर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा सेवता विधानसभा से एक बार फिर से निर्वाचित हुए विधायक ज्ञान तिवारी का देर रात जहांगीराबाद पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विधायक को सेवता विधानसभा की सीमा धामीसरांय गांव के पास से ढोल-नगाड़ों के साथ जहांगीराबाद शिव मन्दिर तक लाया गया। इस मौके पर उत्साहित कार्यकर्ता अमन श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता पोला, प्रशांत श्रीवास्तव, राकेश कुमार नन्द, अनुराग पाठक, उत्तम श्रीवास्तव, संजीव रस्तोगी, नीरज गुप्ता व रमेश मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लुटाकर पटाखे फोड़कर आतिशबाजी भी की।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मिल को किसानों की ओर से नहीं मिल रहा गन्ना, 16 मार्च से संचालन होगा बंद
