रायबरेली: गंगा तट पर लगा गंदगी का अंबार, दुर्गंध से लोग हो रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गंगा मां पवन तट गंदगी से पटा हुआ है , जिससे दुर्गंध निकल रही है। श्रद्धालु स्नानार्थी परेशान है। सफाई के अभाव में गेगासो गंगा तट में गंदगी के अंबार लगे हैं। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। संकटा माता के मंदिर के चारों ओर और भी पॉलिथीन में व बाहर गंदगी फैली …

रायबरेली। गंगा मां पवन तट गंदगी से पटा हुआ है , जिससे दुर्गंध निकल रही है। श्रद्धालु स्नानार्थी परेशान है। सफाई के अभाव में गेगासो गंगा तट में गंदगी के अंबार लगे हैं। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। संकटा माता के मंदिर के चारों ओर और भी पॉलिथीन में व बाहर गंदगी फैली हुई है।

गेगासो का संकटा मंदिर शक्तिपीठ है। जनपद समेत गैर जनपदों के हजारों श्रद्धालुओं दर्शन को आते हैं। नवरात्र में तो दूर दराज से आए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग जाता है। लेकिन मां गंगा के पावन तट की सफाई न होने से गंदगी के अंबार लगे हैं। उधर मंदिर की पश्चिम की ओर भी काफी गंदगी पड़ी रहती है। जिससे जो श्रद्धालु मां के दर्शन को जाता है उसे काफी कठिनाई होती है।

इस मंदिर की भव्यता  पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रयासों से मिली है। लेकिन गंदगी श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रही है। जो भी श्रद्धालु गंगा स्नान करने आता है, वह कुछ न कुछ गंदगी घाट पर छोड़ जाता है। जिसकी सफाई नहीं होती है और उससे दुर्गंध निकलने लगती है। इस संबंध में मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी कहते हैं कि नवरात्रि के पहले मंदिर के आसपास व घाटों की सफाई हो जाएगी अभी कुछ दिन से सफाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में 23 लाख की कीमत का दो कुंतल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार