सीतापुर: पुलिस ने बरामद की अवैध शराब, 34 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 710 लीटर अवैध शराब व एक भट्टी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 34 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना लहरपुर पुलिस ने 160 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना संदना पुलिस टीम ने 50 लीटर अवैध शराब सहित तीन …

सीतापुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 710 लीटर अवैध शराब व एक भट्टी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 34 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना लहरपुर पुलिस ने 160 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना संदना पुलिस टीम ने 50 लीटर अवैध शराब सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना मछरेहटा पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए।

थाना इमालिया सुल्तानपुर 80 लीटर अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना रामपुर मथुरा पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना खैराबाद पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो, थाना मानपुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त, थाना हरगांव पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए है।

थाना सकरन पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना कमलापुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना नैमिषारण्य पुलिस ने 20 अवैध शराब के साथ एक, थाना रामकोट पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर : नवनिर्वाचित बिसवां व सेवता के विधायकों का हुआ स्वागत

संबंधित समाचार