Indian Wells : नाओमी ओसाका को दर्शक ने कहे अपशब्द, हार के बाद छलके आंसू
इंडियन वेल्स। दर्शक के अपशब्दों से परेशान स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका को बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में रूस की वेरोनिका कुदेरमेटोवा के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। ओसाका को एकतरफा मुकाबले में सीधे सेट में 6-0, 6-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। ओसाका पहले सेट में जब पीछे चल रही थी …
इंडियन वेल्स। दर्शक के अपशब्दों से परेशान स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका को बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में रूस की वेरोनिका कुदेरमेटोवा के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। ओसाका को एकतरफा मुकाबले में सीधे सेट में 6-0, 6-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
ओसाका पहले सेट में जब पीछे चल रही थी तो एक महिला दर्शक ने उन्हें स्टैंड से अपशब्द कहे। जापान की खिलाड़ी ओसाका इसके बाद चेयर अंपायर के पास पहुंची और उनसे कार्रवाई करने को कहा लेकिन अंपायर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह कौन था और कार्रवाई नहीं की जा सकती।
#NaomiOsaka is one of the best tennis players out there and for her to receive verbal abuse while playing at the @BNPPARIBASOPEN or anywhere is unacceptable. Sporting Venues need to do better. https://t.co/MEvoTyzVAq
— Wasi (@iWasii) March 13, 2022
वर्ल्ड नंबर-एक रह चुकीं ओसाका को बीच मैच में एक महिला दर्शक ने उन्हें अपशब्द कहे। मैच खत्म होने के बाद इसको लेकर ओसाका की आंख से आंसू छलक पड़े थे। ओसाका के रोने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वह मैच हारने के बाद प्रैस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। इसी दौरान वह इमोशनल हो गईं और उनकी आंख से आंसू छलक पड़े। इस दौरान उन्हें एक पुराना किस्सा भी याद आया, जो उन्होंने शेयर किया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, गाइडलाइन का इंतजार
