रायबरेली: फांसी पर लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम
रायबरेली। शाम को घर से बाहर एक कमरे में कोचिंग पढ़ रहे युवक का शव सुबह फांसी पर लटकता हुआ मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भीरा गोविंद पर का है। गांव के शीतला प्रसाद विदेश में नौकरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी और दो पुत्र …
रायबरेली। शाम को घर से बाहर एक कमरे में कोचिंग पढ़ रहे युवक का शव सुबह फांसी पर लटकता हुआ मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भीरा गोविंद पर का है। गांव के शीतला प्रसाद विदेश में नौकरी करते हैं।
गांव में उनकी पत्नी और दो पुत्र रहते है। जिनमे सबसे छोटा बेटा राज निर्मल शानिवार की शाम को घर से बाहर बने एक कमरे में पढ़ रहा था। उसके बाद स्वजन घर के अंदर सो गए। रविवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे और राज निर्मल के कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनकी रूह कांप गई।
उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से नीचे उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, लाइन पार करते समय हुआ हादसा
