मुरादाबाद : पत्नी को लेने गए युवक की ससुराल वालों ने की धुनाई, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। पत्नी को लेने गए युवक की ससुराल वालों ने जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित थाने भी गया मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। तब पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लालबाग रामगंगा कालोनी निवासी विक्की ने एसएसपी को बताया कि वह दाल का ठेला लगाता है। सात मार्च को …

मुरादाबाद,अमृत विचार। पत्नी को लेने गए युवक की ससुराल वालों ने जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित थाने भी गया मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। तब पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लालबाग रामगंगा कालोनी निवासी विक्की ने एसएसपी को बताया कि वह दाल का ठेला लगाता है। सात मार्च को उसकी पत्नी नीतू अपने बेटे प्रिंस को बुरी तरह पीट रही थी। विक्की की मां और अन्य लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। दोपहर में घर आने पर विक्की ने पत्नी से इस बारे में पूछा तो वह उसकी मां और परिवार वालों को गाली देने लगी। मना करने पर नीतू ने पति का गिरेबान पकड़ लिया। इस पर विक्की ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया। शाम को आया तो नीतू बच्चों को लेकर घर में रखे बीस हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लेकर मायके चली गई।

आरोप है कि 11 मार्च को विक्की उसे लेने ससुराल गया तो साले, सास और पत्नी ने लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद धक्के देते हुए बेइज्जत करके घर से निकाल दिया। पीड़ित थाने गया मगर पुलिस ने उसे टरका दिया। शिकायत पर एसएसपी ने मुगलपुरा एसएचओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, गाइडलाइन का इंतजार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात