मुरादाबाद : महिलाओं ने अबीर-गुलाल के साथ बिखेरा नृत्य का जलवा
मुरादाबाद, अमृत विचार। रॉयल वूमेन क्लब की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अबीर-गुलाल के साथ नृत्य का जलवा बिखेरा गया। इस मौके पर हुए खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रामगंगा विहार में आयोजित समारोह की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रॉयल वूमेन क्लब की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अबीर-गुलाल के साथ नृत्य का जलवा बिखेरा गया। इस मौके पर हुए खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रामगंगा विहार में आयोजित समारोह की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। होली के गीतों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य किया।

राधा-कृष्ण बनकर महिलाओं द्वारा किए गए युगल नृत्य पर सभी ने जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान हास्य नाटक पेशकर महिलाओं ने सभी को गुदगुदाया। अंत में अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सलोनी जैन, मीनू यादव, अंशू सिंह, अमिता सक्सेना, अनीता गुप्ता, गीता सरीन, मंजू गोयल, मोनिका गुप्ता, पूनम सैनी, प्रीति गुप्ता और नीलम यादव आदि मौजूद रहीं।

होली के गीतों पर थिरकते रहे पदाधिकारी, गुलाल लगाकर दी बधाई
सर्व समाज आप सबकी रसोई की ओर से रविवार को होली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी। साथ ही होली खेले रघुबीरा जैसे गीतों पर थिरकते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा राठी ने भारत माता व मां अन्नपूर्णा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

संस्था की अध्यक्ष रीतू विश्नोई ने बताया कि हमारी रसोई का उद्देश्य है कि कोई भी भूखा न रहे। साथ ही हमारी संस्कृति को सदैव बढ़ावा मिले। कहा कि होली उत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र राधा कृष्ण की हमजोली के साथ फ़ूलों की होली रही। इस अवसर पर रसोई भोजन, ठंडाई व गुजिया का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव रवि यदुवंशी ने किया। इस मौके पर कमल गोला, रजनी गोला, अरुण दीक्षित, सरिता चौधरी, संजना दीक्षित, संगीता अग्रवाल, सुनीता पांडेय, प्रदीप चौधरी, विजय प्रताप, दुष्यंत यादव, कपिल मीना, ईशान अग्रवाल, मीरा चौधरी, रितिक, कपिल, प्रशांत, संजू सागर, देवेन्द्र जाट आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, गाइडलाइन का इंतजार
