बरेली: डबल लॉक में रखें जाएंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
बरेली,अमृत विचार। जिले में 24 मार्च से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा होनी है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर लगातार तैयारियों को दुरूस्त किया जा रहा है।जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 129 केंद्र बनाए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार वैसे तो प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर खास ध्यान …
बरेली,अमृत विचार। जिले में 24 मार्च से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा होनी है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर लगातार तैयारियों को दुरूस्त किया जा रहा है।जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 129 केंद्र बनाए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार वैसे तो प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर खास ध्यान रहता है।
लेकिन इस बार परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखने जाने के निर्देश दिए गए। यानी कि प्रश्नपत्र जिस आलमारी में रखे जाएंगे, उसमें दो ताले लगाए जाएंगे। एक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक तो दूसरी पर्यवेक्षक के पास रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्र वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं, ताकि परीक्षा के दौरान ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा सके।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी।उस जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की निगरानी राज्य स्तर पर की जाएगी।बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षकों का ब्योरा वेबसाइट पर अपडेट करा दिया गया है।बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी, जिसमें प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही गई है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। 24 मार्च से परीक्षा होगी है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना है। सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक लगाए जाने के निर्देश मिले हैं। एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी पर्यवेक्षक के पास रहेगी।
—डा. मुकेश कुमार सिंह, डीआईओएस
ये भी पढ़ें-
