बागेश्वर के पठक्यूड़ा गांव में हुआ चीरबंधन, हल्द्वानी में शांडिल्य बिरादरी का होली मिलन
हल्द्वानी, अमृत विचार। चीरबंधन के शुभ मुहुर्त के साथ ही रंगों के त्योहार होली का उत्साह चरम पर पहुंच गया। नीलियम कॉलोनी डहरिया में शांडिल्य पाठक बिरादरी की होली का आयोजन किया गया। सेवानिवृत प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के आवास में आयोजित बैठकी होली में ‘कैलै बांधी चीर हो रघुनन्दन राजा’,’ सिद्धि को दाता गणपति …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चीरबंधन के शुभ मुहुर्त के साथ ही रंगों के त्योहार होली का उत्साह चरम पर पहुंच गया। नीलियम कॉलोनी डहरिया में शांडिल्य पाठक बिरादरी की होली का आयोजन किया गया। सेवानिवृत प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के आवास में आयोजित बैठकी होली में ‘कैलै बांधी चीर हो रघुनन्दन राजा’,’ सिद्धि को दाता गणपति बांधी चीर हो’ जैसे भक्ति से सराबोर होलियां गाई गईं।

आयोजन से जुड़े कर्नल धरणीधर पाठक ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व बागेश्वर के पठक्यूड़ा गांव के प्रवासी लोगों ने एकजुट होकर पहाड़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जिसके बाद हल्द्वानी में बसे परिवार बैठकी होली में शामिल होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बिरादरी के प्रवासी लोगों को एकजुट कर पहाड़ की संस्कृति को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह पठक्यूड़ा गांव में विधि विधान से चीर बंधन किया गया। इस मौके पर बृजेश पाठक, धीरेंद्र पाठक, मोहन चंद्र पाठक, पूरन चंद्र पाठक, सुरेश चंद्र पाठक, रमेश चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
