बस्ती के कुआनो नदी में नाव पलटने से एक बच्चे की हुई मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुआनो नदी में नहाने गए बच्चों से भरी नाव पलट गई जिससे एक बच्चे की मौत हो गई है और बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी लगभग एक दर्जन …

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुआनो नदी में नहाने गए बच्चों से भरी नाव पलट गई जिससे एक बच्चे की मौत हो गई है और बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी लगभग एक दर्जन बच्चे कुआनो नदी में नाव पर सवार होकर नहाने के लिए गए थे जहां नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नदी में डूबने से रितिक चौधरी (15) की मौत हो गई है। शव को निकाल लिया गया है जबकि शेष बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़ें; वाराणसी: एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से पुनः प्रारम्भ होगी नामांकन प्रक्रिया, इस तारीख तक भर सकेंगे पर्चे

संबंधित समाचार