बरेली: सुरेद्र बाबू मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष, दीपंकर गुप्त बने प्रांतीय कोषाध्यक्ष
बरेली,अमृत विचार। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ब्रज प्रांत की नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन गुलाब राय इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डा. आरएस पुंडीर ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। बरेली कालेज के सेवानिवृत प्राचार्य डा एनएल शर्मा …
बरेली,अमृत विचार। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ब्रज प्रांत की नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन गुलाब राय इंटर कॉलेज के सभागार में रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डा. आरएस पुंडीर ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। बरेली कालेज के सेवानिवृत प्राचार्य डा एनएल शर्मा को प्रांतीय संरक्षक बनाया गया।
साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष एवं वृंदावन के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उमेश चंद्र शर्मा को प्रांतीय महामंत्री बनाया गया। गंगाशील ग्रुप की निदेशक व साहू राम महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ शशिवाला राठी ,वरिष्ठ कवि आनंद गौतम ,व अलीगढ़ के साहित्यकार सत्य प्रकाश शर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
अलीगढ़ के साहित्यकार संतोष मिश्रा को प्रांतीय संयुक्त महामंत्री, राष्ट्रीय गीतकार डॉ दीपांकर गुप्त को प्रांतीय कोषाध्यक्ष तथा मंच संचालक रोहित राकेश को प्रांतीय संयुक्त मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में गुलाब राय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एस पी पांडे एवं मथुरा की साहित्यकार अंजना अंजुम को प्रांतीय संगठन मंत्री का दायित्व सौप गया।
रामपुर के साहित्यकार डॉ सीपी शर्मा एवं बरेली के साहित्यकार राज वीर सिंह को प्रांतीय प्रचार मंत्री चुना गया । इस अवसर पर कवि आनन्द गौतम के काव्य संग्रह “हंसाने आया हूँ “का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य महेश चन्द्र शर्मा,सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,निर्भय सक्सेना,एस के अरोरा, विनोद गुप्ता,रामपाल सिंह,राधेश्याम गुप्ता, शरद कान्त शर्मा, डा रवि प्रकाश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल , प्रवीण एवं बिशन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
