आज का राशिफल। 14 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष नजदीकी लोगों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुप्त शत्रु खुलकर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में नया प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ समस्या होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशांति हो सकती है। वृष आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। …

मेष

नजदीकी लोगों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुप्त शत्रु खुलकर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में नया प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ समस्या होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशांति हो सकती है।

वृष

आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अच्छे सम्बन्ध बनाये रखें। जॉब में स्थानांतरण मिलने की संभावना बन रही है। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू आदि में आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन

यात्रा कर रहे हैं तो सामान और धन की स्थिति का ध्यान रखें। पुराने कर्ज को उतारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी होगी। आज का दिन आपके लिये काफी खर्चीला रहेगा। दोस्तों से अपने मन की बातें शेयर करने से अच्छा लगेगा।

कर्क

विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी के प्रति सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है।

सिंह

गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। पुराने उधार के कारण समस्या हो सकती है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। युवाओं को वैवाहिक जीवन में मनमुटाव से बचना चाहिए। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको नुकसान हो सकता है।

कन्या

व्यवसाय को लेकर कड़े निर्णय ले सकते हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जायेंगे। आज आपके सभी कार्य तय समय पर पूर्ण हो जाएंगे। संतान के करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को जॉब के अवसर मिलने की संभावना बन रही है।

तुला

पुराने सामान को बेचकर धन कमा सकते हैं। छोटे व्यापारियों की आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। सरकारी कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। आज मन काफी चंचल रहेगा। लेकिन फिर भी आपके विचारों को लोग काफी महत्व देंगे।

वृश्चिक

अपने स्वभाव में लचीलापन बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ने की आशंका है। करियर को लेकर काफी आशावादी और प्रयत्नशील रहेंगे। लेखन आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका दृष्टिकोण किसी कारणवश बदल सकता है।

धनु

जॉब में आपको बदलाव करने से बचना चाहिये। घुटनों और पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवसाय में टीमवर्क की भावना का ध्यान रखें। दूसरों की कही-सुनी बातों को महत्व न दें। आज शान्त होकर परिस्थितियों का आकलन करें। नया काम शुरू न करें।

मकर

आज आप काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। टीमवर्क में काम करने से काम शीघ्र सफल होंगे। काफी समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। व्यापारिक संबंध और सुदृढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन धन लाभ होगा।

कुंभ

आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने की संभावना है। आज आपके चलते हुये कार्यों में किसी कारण बाधा आ सकती है। सर्द-गर्म के कारण बुखार की समस्या होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन

आपको अपने मान-सम्मान की चिंता रहेगी। जीवन साथी से वैचारिक तनाव दूर होगा। प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। संतान के जिद्दी व्यवहार के कारण परेशानी होगी। बाहर का तला भुना व गरिष्ठ भोजन न करें। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।