लखनऊ: गैस रिसाव से दूध डेयरी में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ठाकुरगंज थानांतर्गत बरौरा मरी माता मंदिर के समीप गैस रिसाव से दूध डेरी में आग लग गई। समय रहते दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मामले की जानकारी देते हुए मलिहाबाद निवासी नूर मोहम्मद ने …

लखनऊ। ठाकुरगंज थानांतर्गत बरौरा मरी माता मंदिर के समीप गैस रिसाव से दूध डेरी में आग लग गई। समय रहते दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

मामले की जानकारी देते हुए मलिहाबाद निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि उनकी ठाकुरगंज में दूध डेयरी है। रविवार को डेयरी में गैस पर दूध गर्म हो रहा था। उबाल आने पर दूध सिलेंडर की गैस पाइप पर गिरने लगा, जिससे गैस पाइप गल गई और गैस रिसने लगी। देखते ही देखते आग लग गई। पास रखा डीप फ्रीजर का कंप्रेसर फट गया। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल पहुंचा। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया।

पढ़ें- उत्तराखंड: भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को मिली अहम जिम्मेदारी, बने प्रोटेम स्पीकर

संबंधित समाचार