बहराइच: ट्रक और रोडवेज बस में हुई भिड़ंत, चालक समेत तीन घायल
बहराइच। रूपईडीहा में सोमवार को सुबह रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में चालक और परिचालक समेत तीन घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। बहराइच के रूपईडीहा में सोमवार सुबह आठ बजे रोडवेज बस बहराइच की ओर जा रही थी। जबकि ट्रक संख्या यूपी …
बहराइच। रूपईडीहा में सोमवार को सुबह रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में चालक और परिचालक समेत तीन घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
बहराइच के रूपईडीहा में सोमवार सुबह आठ बजे रोडवेज बस बहराइच की ओर जा रही थी। जबकि ट्रक संख्या यूपी 53 टी 8298 खड़ी थी। ट्रक नेपाल जाने वाली थी। तभी ट्रक और रोडवेज बस में आमने सामने की भिडंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक सुनील कुमार सोनी, परिचालक नंद कुमार सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रोडवेज बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस के मुताबिक बस के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।
पढ़ें- दिल्ली में SKM की बैठक आज, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी बात
