मेरठ: बाबा का बुलडोजर और मेरा डंडा चलेगा, गलतफहमी निकाल दूंगा- संगीत सोम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। भाजपा नेता संगीत सिंह सोम चुनाव हारने के बाद आग बबुला होने लगे हैं। सिंह चौबीसी में जनता के बीच पहुंचे जहां संगीत ने कहा कि मैं चुनाव हारा नहीं हूं, मैं नई चुनौती स्वीकार कर रहा हूं। संगीत सोम ऐसा विधायक है, जो 100 विधायक के बराबर है। उन्होंने कहा जब आतंकवादियों की …

मेरठ। भाजपा नेता संगीत सिंह सोम चुनाव हारने के बाद आग बबुला होने लगे हैं। सिंह चौबीसी में जनता के बीच पहुंचे जहां संगीत ने कहा कि मैं चुनाव हारा नहीं हूं, मैं नई चुनौती स्वीकार कर रहा हूं। संगीत सोम ऐसा विधायक है, जो 100 विधायक के बराबर है।

उन्होंने कहा जब आतंकवादियों की सरकार थी, तब भी नहीं पीछे हटा। हम तो मैं अपनी सरकार में हूं। संगीत ने आगे कहा कि सरकार की शपथ हो जाने दो। बाबा का बुलडोजर और संगीत का डंडा बराबर चलेगा। जो गलतफहमी में हैं, उनकी गलतफहमी निकाल दी जाएगी।

विवादों से है घहरा नाता

संगीत विवादित बयानबाजी को लेकर काफी चर्चाओं में रहे हैं। वह अखिलेश यादव और सपा सरकार पर पहले भी निशाना साधते रहे हैं। पांच माह पहले संगीत सोम ने बयान दिया था कि यदि अखिलेश यादव की 2022 के चुनाव में 24 सीट भी आ जाएं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। 10 मार्च को मतगणना के दिन बयान दिया था कि जो हनुमान मंदिर जाते हैं, वे चुनाव नहीं हारते।

पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर: होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, 70 से ज्यादा सोसाइटी हुईं शामिल

संबंधित समाचार