गोवा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में गणेश गांवकर ने ली शपथ  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोवा।  राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन ने नवनिर्वाचित विधायक गणेश गांवकर को विधानसभा सत्र से पहले मंगलवार को प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गांवकर सांवोर्डेम से विधायक हैं। उन्होंने कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में राजभवन में शपथ ली। नए सदस्यों …

गोवा।  राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन ने नवनिर्वाचित विधायक गणेश गांवकर को विधानसभा सत्र से पहले मंगलवार को प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गांवकर सांवोर्डेम से विधायक हैं। उन्होंने कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में राजभवन में शपथ ली।

नए सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल ने मंगलवार को विधानसभा सत्र बुलाया है। भाजपा ने 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 20 सीट जीती हैं, जिसके लिए मतदान 14 फरवरी को हुआ था और परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के दो केन्द्रीय पर्यवेक्षक पार्टी के महासचिव बी. एल. संतोष और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल सोमवार शाम गोवा आएंगे। वे नई सरकार के गठन और राज्य का मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए, इस संबंध में फैसला करेंगे।

 

यह भी पढ़ें-

सीएम योगी का आज दिल्ली दौरे का दूसरा दिन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात

 

 

संबंधित समाचार