हरदोई: स्कूल जा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर से सरकारी स्कूल में पढ़ने जा रहे हैं एक छात्र को तेज गति में आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई छात्र की मृत्यु के बाद उसके परिजन व ग्रामीण आक्रोशित होकर हरदोई से लखनऊ मार्ग पर आ गए काफी समय तक ग्रामीण मार्ग पर …

हरदोई। घर से सरकारी स्कूल में पढ़ने जा रहे हैं एक छात्र को तेज गति में आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई छात्र की मृत्यु के बाद उसके परिजन व ग्रामीण आक्रोशित होकर हरदोई से लखनऊ मार्ग पर आ गए काफी समय तक ग्रामीण मार्ग पर जाम लगा रहे क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सण्डीला थाना क्षेत्र के रामपुर आशु गांव निवासी मायाराम के 10 वर्षीय पुत्र दीपांशु प्राइमरी विद्यालय सराय मारुफपुर में कक्षा 3 का छात्र था। दीपांशु सोमवार सुबह घर से स्कूल जा रहा था। सड़क पार करते समय हरदोई की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ हरदोई मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम संडीला के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

वहीं ग्रामीण महिलाओं ने जिला प्रशासन व सरकार से गांव में स्कूल बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में स्कूल ना होने के कारण बच्चों को दूसरे गांव में हरदोई लखनऊ मुख्य मार्ग पार करके जाना पड़ता है। इस वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

पढ़ें-बुलंदशहर: 135 साल पुरानी ऐतिहासिक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, शामिल हुए यह लोग

संबंधित समाचार