बहराइच: निशान यात्रा में थिरकते रहे श्रद्धालु, जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा
बहराइच। फागुन महोत्सव पर्व पर श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर समिति की ओर से सोमवार को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई । नगर के श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर से प्रातः 10:00 निशान शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। नानापारा नगर में शोभायात्रा में हजारों की संख्या में …
बहराइच। फागुन महोत्सव पर्व पर श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर समिति की ओर से सोमवार को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई । नगर के श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर से प्रातः 10:00 निशान शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली।
नानापारा नगर में शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी अपने हाथों में श्याम नाम की पताका लिए झूमते नाचते भजनों की धुन पर थिरकते चल रहे थे। महिलाएं राजस्थानी पोशाक में लाल चुनरी उड़े श्याम नाम की पताका लिए जय श्री श्याम तथा खाटू नरेश की जय कारे लगाते हुए नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। निशान यात्रा के साथ विधायक रामनिवास वर्मा खाटू श्याम प्रभु का निशान लेकर पैदल चल रहे थे।
निशान यात्रा के साथ भजन गायकों की टोली भजन गायक कुमार शानू के खाटू श्याम प्रभु के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति सभी को थिरकने पर मजबूर कर रही थी। सभी श्याम नाम का दुपट्टा उड़े खाटू श्याम प्रभु के जयकारा लगाते हुए झूमते नाचते भजनों की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे निशान यात्रा का श्याम प्रेमियों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।
झांकी यात्रा के आकर्षण का केंद्र रही
निशान यात्रा नगर के श्री विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर श्याम भक्तों ने अपने निशान को प्रभु के चरणों में स्पर्श कराते हुए पुनः निशान श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर परिसर में पहुंचकर खाटू श्याम प्रभु के चरणों में अपने निशान अर्पित किया। निशान यात्रा में खाटू श्याम प्रभु की अलौकिक झांकी यात्रा के आकर्षण का केंद्र रही। फागुन महोत्सव पर श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर परिसर में खाटू श्याम प्रभु व दादी राणी सती दादी, राधा कृष्ण तथा राम जानकी दरबार एवं हनुमान जी, शंकर जी के दरबार का कोलकाता से लाए गए विभिन्न प्रकार के फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
श्याम प्रेमी अतुल हो रहा
खाटू श्याम प्रभु के दरबार के दर्शन को हर श्याम प्रेमी अतुल हो रहा था। निशान उत्सव में रुपैडीहा, बाबागंज, मटेरा शिवपुर, इमामगंज सहित दर्जनों स्थान से श्याम प्रेमी हाथों में श्याम नाम की पताका लिए नंगे पैर चलकर खाटू श्याम प्रभु को निशान अर्पित किए। मंदिर समिति की ओर से तथा श्याम प्रेमियों की ओर से जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के रामस्वरूप अग्रवाल ,सुरेश गोयल, राजेंद्र प्रसाद मनीरामका, सत्य प्रकाश गुप्ता,प्रतीक अग्रवाल ,पुलकित अग्रवाल, आनंद पोद्दार ,सर्वेश टेकडीवाल, शिवेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेश भीमराजका, ओमप्रकाश छापड़िया ,ओमप्रकाश पोद्दार अजीत भीमराजका, आदि लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-विधानसभा चुनाव के बाद अब MLC चुनाव की चुनौती, 9 अप्रैल को होगा मतदान
