मिर्जापुर: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौंधा चौकी क्षेत्र के बाईपास तिराहा से नेशनल हाई-वे पार करते समय कंटेनर के धक्के से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए स्वजन इलाहाबाद लेकर जा रहे थे कि गंभीर रूप से चोटिल युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही स्वजनों …

मिर्जापुर। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौंधा चौकी क्षेत्र के बाईपास तिराहा से नेशनल हाई-वे पार करते समय कंटेनर के धक्के से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए स्वजन इलाहाबाद लेकर जा रहे थे कि गंभीर रूप से चोटिल युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।

घटना शनिवार को रात साढ़े नौ बजे के करीब की है। बताया जाता है कि सच्चिदानंद उर्फ मंगला मिश्रा 32 निवासी कठार बरौंधा से साढ़े नौ बजे के करीब घर जा रहा था। जैसे ही बाईपास तिराहा पहुंच कर नेशनल हाई-वे पार कर रहा था कि मीरजापुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा कंटेनर धक्का मारते हुए आगे निकल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने धक्का मार कर भाग रहे कंटेनर का पीछा करके रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।  धक्का इतना जबरदस्त था कि जांघ और पेट को फाड़ते हुए उसकी आंत बाहर हो गई।

मृतक बरौंधा सोसाइटी में तैनात एकाउंटेंट बुद्धि भास्कर मिश्रा का बड़ा लड़का था। जिसके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर पहुंचे बरौंधा चौकी इंचार्ज अजय कुमार श्रीवास्तव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कंटेनर व चालक पुलिस के हिरासत में है। घटना स्थल पर ही मृतक का अंग छत विछत हो गया था। मृतक बजरंग दल का संयोजक था। जिसके निधन का समाचार मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद के गो रक्षा प्रमुख निरंजन पाण्डेय मौके पर पहुंच कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच मनाई जाएगी होली और शब-ए-बारात

संबंधित समाचार