मुरादाबाद : ससुरालियों ने की विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता का जमकर उत्पीड़न किया। बेटी पैदा होने के बाद पति बिना बताए विदेश चला गया। इसके बाद ससुराल वालों ने जुल्मों की इंतेहा कर दी। आरोपियों ने गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की तो तब पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता का जमकर उत्पीड़न किया। बेटी पैदा होने के बाद पति बिना बताए विदेश चला गया। इसके बाद ससुराल वालों ने जुल्मों की इंतेहा कर दी। आरोपियों ने गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की तो तब पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

कांठ थाना क्षेत्र के किद्दा वाला नई बस्ती निवासी हुमा ने बताया कि उसका निकाह बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक टीचर कालोनी निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से दहेज में कार की मांग को लेकर पति, सास, ससुर और विधवा ननद ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोपी मामूली बात पर ही उसके साथ मारपीट करता था। इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति उसे बिना बताए विदेश चला गया। इसके बाद तो ससुरालियों ने जुल्मों की इंतेहा कर दी। तंग आकर पीड़िता मायके आ गई। मामले को निपटाने के लिए पूर्व विधायक के आवास पर पंचायत हुई। इसके बाद वह ससुराल चली गई।

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने कुछ दिन तक तो उसे ठीक तरह रखा। फिर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। नौ मार्च को करीब एक साल बाद पति विदेश से लौट आया, लेकिन उसने पीड़िता से कोई बात नहीं की। अगले ही दिन आरोपियों ने उसका गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान ननद ने चाकू से वार किया। किसी तरह खुद को बचाया और 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया। पीड़ित वहां से जैसे तैसे कांठ स्थित मायके पहुंची। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने कांठ एसएचओ को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार