बहराइच: श्रावस्ती जनपद का फरार हिस्ट्रीशीटर रूपईडीहा से पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। श्रावस्ती जनपद के फरार हिस्ट्रीशीटर अपराधी को रूपईडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराधी को अंटहवा जंगल से पकड़ा गया है। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी छबीले पुत्र कल्लू हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती की ओर से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया …

बहराइच। श्रावस्ती जनपद के फरार हिस्ट्रीशीटर अपराधी को रूपईडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराधी को अंटहवा जंगल से पकड़ा गया है।

जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी छबीले पुत्र कल्लू हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती की ओर से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ जंग बहादुर यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद त्रिपाठी के निर्देशन में उप निरीक्षक राज नारायण त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। थाना क्षेत्र के अंटहवा जंगल के पास से हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें-बाराबंकी: खाटू श्याम के भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जश्न में डूबे श्रद्धालु

संबंधित समाचार