आगरा: चाबी बनाने के बहाने घरों में घुसकर शातिर बदमाश करते थे चोरी, सीसीटीवी में हुआ कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 45 हजार रुपए नगद और आभूषण बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये बदमाश चाबी बनाने के बहाने घरों में घुसकर तिजोरी साफ करते थे। दोनों को थाना …

आगरा। जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 45 हजार रुपए नगद और आभूषण बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि ये बदमाश चाबी बनाने के बहाने घरों में घुसकर तिजोरी साफ करते थे। दोनों को थाना एत्माददुद्दौला पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक गुजरात का है और दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

10 मार्च को दोनों शातिरों ने ट्रांस यमुना स्थित सीता नगर में एक घर को निशाना बनाया था। इन दोनों के चेहरे सीसीटीवी में भी कैद हो गए थे। पुलिस पिछले कई दिन से इन्हें तलाश रही थी। दोनों शातिर चार खंभा, सीतानगर निवासी शिवम सिसौदिया के घर में चाबी बनाने के बहाने घुसे थे। चाबी की मरम्मत करते हुए एक अभियुक्त ने उसे अलमारी के लॉक में ही तोड़ दिया।

मौका पाकर लॉकर से 70 हजार रुपये नगद, सोने की एक झुमकी और एक अंगूठी पार कर दी। इसके बाद एक घंटे में लौटकर आने की बात कहकर वहां से फरार हो गए।

इस घटना से दो दिन पहले दोनों ने थाना सदर क्षेत्र में दुर्गा हेल्थ क्लब के सामने उखर्रा में आभूषण चोरी किए थे। चार माह पहले सीतानगर में कैलादेवी स्कूल के पास स्थित दो मंजिला मकान में भी इन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर आभूषणों की चोरी की थी।

पढ़ें- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2022 परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव, जानें परीक्षा की डेट

संबंधित समाचार