अयोध्या: जूडो चैंपियनशिप जीतकर लौटी टीम का हुआ भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पैराजूडो ब्लाइंड एंड डेफ चैंपियनशिप के लिए मुस्कान पुर्नवास केन्द्र के जूडो एसोसियेशन का चयन हुआ था। राजस्थान में सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम यहां लौटी है। प्रदेश जूडो एसोसियेशन के अनुराग द्वारा नामित अयोध्या यादव एवं हिमांशु सिंह को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। इसके अलावा अभिषेक मित्र, जिग्नेश …

अयोध्या। पैराजूडो ब्लाइंड एंड डेफ चैंपियनशिप के लिए मुस्कान पुर्नवास केन्द्र के जूडो एसोसियेशन का चयन हुआ था। राजस्थान में सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम यहां लौटी है। प्रदेश जूडो एसोसियेशन के अनुराग द्वारा नामित अयोध्या यादव एवं हिमांशु सिंह को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ।

इसके अलावा अभिषेक मित्र, जिग्नेश सोनी, अमन पाठक, उत्कर्ष मिश्रा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। मुस्कान पुर्नवास केन्द्र के मूक बधिर दिव्यांग बच्चों ने राष्ट्रीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप पर कब्जा किया। राष्ट्रीय महासचिव मुनव्वर अजर ने बधाई दी है। मुख्य सचिव पर्यटन विभाग द्वारा बच्चों को बूडी ड्रेस देकर प्रोत्साहित किया गया है। यहां लौटने पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने भी अपने कार्यालय में टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. रानी अवस्थी, किशोर राघवेन्द्र अवस्थी, कोच सुभाष भुरकान व बच्चे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन पर आक्रमण की कीमत चुकाने के लिए रूस की अर्थव्यवस्था कैसे करेगी संघर्ष ?

संबंधित समाचार