बरेली: अलग-अलग बसों में तीन यात्री फिर हुए जहरखुरानियों का शिकार, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे जहरखुरानी का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर दिन कभी ट्रेन में तो कभी बस में यात्रियों के लूटने के मामले सामने आ रहे है। सोमवार को भी बरेली में बस अड्डे पर अलग-अलग बसों के तीन यात्री बेहोशी की हालत में …

बरेली, अमृत विचार। जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे जहरखुरानी का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर दिन कभी ट्रेन में तो कभी बस में यात्रियों के लूटने के मामले सामने आ रहे है। सोमवार को भी बरेली में बस अड्डे पर अलग-अलग बसों के तीन यात्री बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें भी नशा देकर लूट लिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों में से दो यात्रियों को तो होश आ गया है मगर एक अभी भी बेहोशी की हालत में है।

एक बहेड़ी तो दूसरा कटरा का है रहने वाला
होश में आने पर दोनों यात्रियों से जब पूछताछ की गई तो उनमें से एक ने बताया कि उसका नाम बलवीर सिंह है और वह बहेड़ी के रूपापुर गांव का रहने वाला है। बलवीर ने बताया कि वह मध्यप्रदेश से आ रहा था। रास्ते में उसे एक व्यक्ति ने दोस्ती की और पानी पीने के लिए दिया। पानी पीने के बाद उसे कुछ होश नहीं, जब उसकी आंख खुली तो वह अस्पताल में था। तो वहीं, दूसरे ने बताया कि उसका नाम मुकेश है और वह शाहजहांपुर के कटरा का रहने वाला है। वह हरिद्वार से वापस आ रहा था। उसे जब उसकी आंख खुली तो वह भी अस्पताल में था।

अभी एक यात्री का होश में आना बाकी
पुलिस के मुताबिक अभी तक केवल दो ही यात्री होश में आए है। जबकि एक यात्री अभी भी बेहोशी की हालत में है। उसके होश में आने पर ही उसकी जानकारी मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: दूसरे समुदाय की लड़की पर डाला रंग तो मचा हंगामा, वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार