अमेठी में जहरीली शराब पीने से एक की मौत
जामो/अमेठी। थाना क्षेत्र के ग्राम जोरावरपुर मठिया में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पृथ्वी पाल पुत्र रामसेवक उम्र लगभग 45 वर्ष कलुआ रन का पुरवा नरैनी थाना अमेठी का मूल रूप से रहने वाला था। ले किन इधर कुछ दिनों से अपने बहनोई रामजस नाई …
जामो/अमेठी। थाना क्षेत्र के ग्राम जोरावरपुर मठिया में जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पृथ्वी पाल पुत्र रामसेवक उम्र लगभग 45 वर्ष कलुआ रन का पुरवा नरैनी थाना अमेठी का मूल रूप से रहने वाला था। ले
किन इधर कुछ दिनों से अपने बहनोई रामजस नाई के यहां रहता था और बगल में चौराहे पर दुकान भी चलाता था आज सुबह घर से दुकान खोलने के लिए आया था शाम लगभग 4:00 बजे पास पड़ोस वालों ने देखा कि पृथ्वीपाल शराब पीकर दुकान पर बेहोश पड़ा है। कुछ लोगों ने पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया।
लेकिन होश न आने पर पृथ्वीपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो लाए जहां पर जांच उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया फिलहाल इस घटना की जानकारी स्थानीय ने पुलिस को भी है देखने वाली बात यह है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कब तक हरकत में आएगी । इस सम्बन्ध मे जिला आबकारी निरीक्षक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें:-नैनीताल: धानाचूली के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
