अयोध्या: भाई की शादी टूटने पर अवसाद में बहन ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर बाद एक युवती ने भाई की शादी टूट जाने पर फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना रौनाही थाना क्षेत्र के पिलखावां के मजरे जमुनिया बाग की है। जानकारी के अनुसार द्वारिका …

सोहावल/अयोध्या। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर बाद एक युवती ने भाई की शादी टूट जाने पर फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना रौनाही थाना क्षेत्र के पिलखावां के मजरे जमुनिया बाग की है। जानकारी के अनुसार द्वारिका प्रसाद के लड़के की शादी सुल्तानपुर से हुई थी।

लगभग दो साल पहले गौना आया था और सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।लेकिन इस बीच पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कई दिनों से अनबन चल रही थी। मामला तलाक तक पहुंच गया। उसी बात को लेकर लड़की पक्ष वाले लड़के पक्ष के घर सोमवार को बातचीत करने आए थे। पंचायत में फैसला हुआ कि लड़का पक्ष दहेज का सामान वापस कर दे और दोनों में सम्बन्ध विच्छेद हो जाए।

इसी फैसले पर शादी में मिला सारा सामान घर के बाहर कर दिया गया। इसी बात को लेकर लड़के की बहन अवसाद में आ गई और घर के अंदर जाकर फांसी लगा ली।थाना प्रभारी रौनाही शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि परिवार के अनुसार भाई की शादी टूटने के कारण अवसाद में आने की वजह से युवती अमरेश (19) पुत्री द्वारिका 19 वर्ष ने फांसी लगा जान दे दी। परिवार की ओर से कोई तहरीर अभी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मंगलकामनाओं का ‘फूलदेई पर्व’

संबंधित समाचार