मुरादाबाद : पेंशनर्स ने उठाई परिवहन में निशुल्क यात्रा की मांग
मुरादाबाद, अमृत विचार। राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद ने सोमवार को एक बैठक आयोजित की। बैठक में पेंशनर्स ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को परिषद द्वारा धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। परिषद भवन में होली मिलन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बैठक आयोजित की …
मुरादाबाद, अमृत विचार। राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद ने सोमवार को एक बैठक आयोजित की। बैठक में पेंशनर्स ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को परिषद द्वारा धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
परिषद भवन में होली मिलन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद की ओर से सरकार से मांग की गई कि लंबित मांगों में मुख्य रूप से कैशलेस सुविधा से रुके हुए 18 माह के अवशेष महंगाई भत्ते के अवशेष का भुगतान, महंगाई भत्ते की किस्त, परिवहन बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निशुल्क यात्रा आदि को शीघ्र लागू किया जाए।
परिषद के चुनाव कराने पर विचार-विमर्श किया गया। इससे पूर्व वरिष्ठ पेंशनर रविंद्र कुमार गुप्ता को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहन मेहरोत्रा एवं संचालन यश कुमार त्यागी सचिव ने की। इस दौरान अजब सिंह चौहान, अजय पाल सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, राम प्रसाद सिंह, केके सिंह, शिवकुमार शर्मा, धन सिंह, फरीदुद्दीन, नरेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, विजय कुमार सक्सेना, शिवराज सिंह ठाकुर मौजूद रहे ।
