बहराइच: बाइकों की भिड़ंत के बाद बस के सामने गिरा युवक, कुचलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। जिले के नानपारा-बहराइच मार्ग पर बाइकों की आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार उछल कर बस के सामने जा गिरा। बस के नीचे कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हुआ है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नगर निवासी मेहदी (36) सोमवार को बाइक से जिला …

नानपारा/बहराइच। जिले के नानपारा-बहराइच मार्ग पर बाइकों की आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार उछल कर बस के सामने जा गिरा। बस के नीचे कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हुआ है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नगर निवासी मेहदी (36) सोमवार को बाइक से जिला मुख्यालय गया था।

काम निपटाने के बाद दिन में चार बजे के आसपास मेहदी घर जाने लगा। मटेरा थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव के पास युवक पहुंचा। तभी सामने से दूसरा बाइक सवार आ गया। दोनों बाइक सवारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मेहदी बाइक से उछलकर हाइवे पर प्राइवेट बस के सामने जा गिरा।

नानपारा की ओर से बहराइच जा रही बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। उप निरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल दूसरे बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: सफर में युवतियों के मोहपाश में फंसे युवक को जहर देकर लूटा, मौत

संबंधित समाचार