रामपुर : परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के एक गांव का युवक उत्तराखंड में स्थित हल्द्वानी में एसएससी सीजीएल की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में …
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के एक गांव का युवक उत्तराखंड में स्थित हल्द्वानी में एसएससी सीजीएल की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को अस्पताल भिजवा दिया है, सूचना पाकर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव घर पहुंच गया लेकिन अंतिम संस्कार नहीं हो सकता था।
क्षेत्र गांव मुवाना निवासी निक्की चौहान पुत्र राम रामौतार सिंह अपने दोस्त सोनू पुत्र अमर सिंह उर्फ बबली के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में एसएससी सीजीएल की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। जानकारी अनुसार बताया जाता है कि सोमवार की सुबह लगभग सात बजे जैसे ही दोनों युवक मुरादाबाद नैनीताल मार्ग पर उत्तराखंड में स्थित बरेनी गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
चीख पुकार की आवाज सुनकर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को निजी चिकित्सक के भर्ती कराया जबकि निक्की चौहान की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर सूचना पाकर गांव मुवाना से परिजनों संग गण मान्य लोग मौके पर रवाना हो गए।
वहीं दूसरी ओर देर शाम युवक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया ।रोते बिलखते परिजनों का बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। बताया जाता है कि अब से 5 वर्ष पूर्व युवक के पिता की भी मौत हो चुकी है। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में दो भाई ओर एक बहन बची है।
