सीतापुर: प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके सोमवार की शाम एक प्रॉपर्टी डीलर ने घर ऊपरी हिस्से में असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। परिजन जब ऊपर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा …

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके सोमवार की शाम एक प्रॉपर्टी डीलर ने घर ऊपरी हिस्से में असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। परिजन जब ऊपर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक युवक पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद में चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली इलाके मोहल्ला आवास विकास बेगमबाग निवासी अनुज शुक्ला 38 पुत्र विजय शुक्ला ने सोमवार की शाम मकान के ऊपरी हिस्से में जाकर घर में रखे असलहा से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुन परिजन जब ऊपर पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों के मुताबिक अनुज प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और उसकी पत्नी सरकारी चिकित्सालय में बतौर नर्स तैनात है।

घरवालों का कहना है कि अनुज पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज चल रहा था। उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: पति-पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने परिजनों को दी सूचना

संबंधित समाचार