लखनऊ: कांग्रेस पार्टी जनहित आंदोलनों से तलाशेगी खोई जमीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, पार्टी महज दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है। यह हाल तब है जब कांग्रेस ने इस बार का चुनाव जीतने के लिए कई तरह के प्रयोग किये थे। विधानसभा चुनाव में हार …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, पार्टी महज दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है। यह हाल तब है जब कांग्रेस ने इस बार का चुनाव जीतने के लिए कई तरह के प्रयोग किये थे।

विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को जानने के लिए दो दिनों से राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर समीक्षा का दौर जारी है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी, प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट समेत प्रत्याशियों द्वारा समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया गया है, यह सभी हार के कारणों पर अपनी जानकारी साझा कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता हार के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं, इसी आधार पर आगे की रणनीति बनायेंगे। हालांकि कांग्रेस पार्टी जनहित आन्दोलनों के जरिए अपनी खोई जमीन तलाशने की बात कह रही है।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि पार्टी में समीक्षा का दौर चल रहा है। जनरल सेक्रेटरी, प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट तथा प्रत्याशियों को बुलाकर हार की समीक्षा की जा रही है। कारण जानने की कोशिश की जा रही है। चूंकि लंबे समय के बाद कांग्रेस इतनी सीटों पर लड़ी हैं।

समीक्षा के बाद जो भी निर्णय होगा। उस हिसाब से आगे कार्य किया जायेगा। हम चुनाव हारे हैँ लेकिन हमारा हौसला नहीं टूटा है। हम जनहित आन्दोलनों को लेकर सक्रिय रहेंगे। प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ जो सामाजिक क्रांति की है, वह जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: भाजपा की सरकार बनने का संकल्प पूरा होने के बाद भाजपा नेता ने बनायी दाढ़ी

संबंधित समाचार