बरेली: डी फार्मा की छात्रा से छेड़छाड़, थाने में आरोपी के जड़े थप्पड़
बरेली, अमृत विचार। डी फार्मा की छात्रा से उसी के सहपाठी ने पहले छेड़छाड़ की और उसके बाद उसे वीडियो कॉल करके परेशान करने लगा। छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत की। जब पुलिस ने आरोपी को बुलाया तो परिजनों ने थाने में ही उसके थप्पड़ जड़ दिए। विवाद के दौरान पुलिस कर्मियों से …
बरेली, अमृत विचार। डी फार्मा की छात्रा से उसी के सहपाठी ने पहले छेड़छाड़ की और उसके बाद उसे वीडियो कॉल करके परेशान करने लगा। छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत की। जब पुलिस ने आरोपी को बुलाया तो परिजनों ने थाने में ही उसके थप्पड़ जड़ दिए। विवाद के दौरान पुलिस कर्मियों से भी परिजनों की बहस हो गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की कि उनकी बेटी क्षेत्र में ही स्थित एक निजी अस्पताल से डी फार्मा की पढ़ाई कर रही है। बताया कि सहपाठी शिवम गंगवार ने 13 मार्च को बेटी के नंबर पर वीडियो कॉल की और उसका उत्पीड़न करने लगा। 18 नवंबर 2021 को भी शिवम ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की थी और रास्ता रोक लिया था। जिसकी शिकायत करने पर कॉलेज प्रशासन ने आरोपी से लिखित माफीनामा लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया था। पूरा मामला जानने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपी को देखते ही आया गुस्सा
बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत लेकर जब परिजन सोमवार को थाने पहुंचे तो पता चला कि आरोपी शिवम गंगवार अपने भाई के साथ पहले से थाने में मौजूद था। युवक को देखते ही परिजनों ने आरोपी के थप्पड़ जड़ दिए। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों से भी परिजनों की झड़प हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने व मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए विवाद को शांत कर परिजनों को वापस भेजा।
ये भी पढ़ें-
