गोरखपुर: त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए दिशा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा है कि होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से आपसी मेल मिलाप एवं भाईचारा की भावना से मनायें। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों की खैर नही है। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने एनेक्सी सभागार में …

गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा है कि होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से आपसी मेल मिलाप एवं भाईचारा की भावना से मनायें। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वालों की खैर नही है।

उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने एनेक्सी सभागार में होली एवं शबे बरात पर्व को सकुशल शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। इस अवसर पर उन्होंने होली के मौके पर विद्युत एंव जलापूर्ति अनवरत जारी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।

सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराने हेतु विशेष सफाई अभियान चलाने तथा नाले/नालियों से निकाले गये मलबों को अविलम्ब हटाने के निर्देश नगर निगम को दिये। उन्होंने यह भी बताया कि होली पर्व के अवसर पर शराब की दुकाने पूर्णतया बन्द रहेगी। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष सुरक्षा व्यवस्था को स्वंय देख लें तथा सतत निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि चन्दा वसूली पूर्णतया प्रतिबंधित है।

इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य डा. सुधाकर पाण्डेय, आदिल अमीन, सरदार बलबीर सिंह, डा. संजीव गुलाटी, सलमानी, अब्दुल्लाह, प्रिया कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: जौनपुर में एमएलसी चुनाव की तैयारी पूर्ण, कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

संबंधित समाचार