सीएम की ताजपोशी से पहले योगी आदित्यनाथ ने लिया बड़ा फैसला, The Kashmir Files को किया टैक्स फ्री
लखनऊ। सीएम की ताजपोशी से पहले यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। कार्यवाहक सीएम ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इस फिल्म को यूपी से पहले कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है। इस फिल्म …
लखनऊ। सीएम की ताजपोशी से पहले यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। कार्यवाहक सीएम ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इस फिल्म को यूपी से पहले कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है। इस फिल्म को लेकर इस समय बड़ी सियासत हो रही है।
एक तबका जहां इस फिल्म की तारीफ कर रहा है तो वहीं दूसरा तबका इस फिल्म की आलोचना कर रहा है। यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अभी हाल ही में ये फिल्म देखी थी और इसकी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की थई। बता दें कि इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डाइरेक्ट किया है। ये फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के विभाजन पर बनाई गई है।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कुमाऊं में इन दिनों पूरे शबाब पर है महिलाओं की ‘बैठकी होली’
