उन्नाव: चलती कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
उन्नाव। चलते चलते अचानक धू धूकर जली कार से हड़कम्प मच गया। पीआरवी के सिपाहियों ने राहगीरो की मदद से कार सवारों को बचाकर पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना देर शाम सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर बिठूर मार्ग पर परियर के पास हुई। जहां आल्टो कार सवार बांगरमऊ से कानपुर को …
उन्नाव। चलते चलते अचानक धू धूकर जली कार से हड़कम्प मच गया। पीआरवी के सिपाहियों ने राहगीरो की मदद से कार सवारों को बचाकर पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना देर शाम सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर बिठूर मार्ग पर परियर के पास हुई। जहां आल्टो कार सवार बांगरमऊ से कानपुर को ओर जा रहे थे। कार सवार विनय कुमार व विनीत कुमार पुत्र गण हरिशचन्द्र अपनी माँ कलावती के साथ कार में आंशिक रूप से झुलस गए। कार सवारों को पास के ही एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर के गांव में जन्मे थे द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पिता
