बहराइच: दहेज के लिए विवाहिता और नवजात की हुई हत्या, ससुरालीजन फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के केवलपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दहेज के लिए विवाहिता और उसके नवजात की ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहराइच …

बहराइच। जिले के केवलपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दहेज के लिए विवाहिता और उसके नवजात की ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के पकड़िया दीवान गांव निवासी प्रिंसी उर्फ बिट्टी (25) का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व रूपईडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी मनोज मिश्रा के साथ हुआ था। थाने में तहरीर देकर प्रिंसी के पिता का कहना है कि विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

समझाने के बाद भी सभी नहीं माने। सोमवार रात को पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर दी। साथ ही दो दिन के नवजात को भी मार दिया। इसके दामाद मनोज, ससुर राजेश मिश्रा समेत अन्य फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर वह घर पहुंचे।

रूपईडीहा पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने महिला और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फरार लोगों की तलाश चल रही है। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पढ़ें- निरीक्षण के दौरान अनजाने में गिरी थी पाकिस्तान पर मिसाइल- राजनाथ सिंह

संबंधित समाचार