लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवंत मान का इस्तीफ़ा स्वीकार किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। श्री बिरला ने मंगलवार को सदन को भगवंत मान के इस्तीफे के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के संगरूर से लोकसभा सदस्य भगवंत मान ने …

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। श्री बिरला ने मंगलवार को सदन को भगवंत मान के इस्तीफे के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के संगरूर से लोकसभा सदस्य भगवंत मान ने त्यागपत्र दे दिया है।

उन्होंने 14 मार्च से उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। श्री मान ने सोमवार को श्री बिरला से मुलाकात कर लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा था। गौरतलब है कि पंजाब में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। आप ने 117 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुए चुनाव में 92 सीट जीती। पार्टी ने श्री मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें-

अजय प्रताप सिंह ने की कोरेक्स और ऑयोडैक्स पर रोक लगाने की मांग

संबंधित समाचार