बहराइच: लाखों की स्मैक के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। एसएसबी और पुलिस ने रूपईडीहा में एक तस्कर को 59 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी के जवान संदिग्ध लोगों की तलाशी …

बहराइच। एसएसबी और पुलिस ने रूपईडीहा में एक तस्कर को 59 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी के जवान संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रहे थे। थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह पुलिस बल व एसएसबी टीम के साथ संयुक्त अभियान क्षेत्र में चला रहे थे। भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा कस्बा में तलाशी के दौरान पिलर सीमा स्तम्भ सं0 0651/4  के पास  से  सुलतान पुत्र कलीम निवासी घसियारन मोहल्ला कस्बा रूपईडीहा को सोमवार रात 8.30 बजे 59 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर न्यायालय  सदर रवाना किया गया। न्यायालय से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए है। अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल महेश सिंह, विरेन्द्र गुप्ता और एसएसबी के  निरीक्षक धांग कुमांग बाइते, एएसआई दीप सिंह,  जयप्रकाश, कुन्छा रामू डी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-मलिक को धन शोधन मामले में उच्च न्यायालय ने अंतरिम राहत देने से किया इनकार

संबंधित समाचार