भारत के साथ पर सीमा व्यापार के लिए मुद्रा परिवर्तन सुविधा पर विचार कर रहा म्यांमार
सिंगापुर। म्यांमार सरकार भारत के साथ लगी सीमा पर व्यापार के लिए भारतीय रुपये के परिवर्तन की सुविधा के बारे में विचार कर रही है। इससे पहले, म्यांमार ने पड़ोसी देशों के साथ सीमा पर सौदे करने के लिए ‘थाई बात’ के आधिकारिक इस्तेमाल को लेकर समझौता किया था। म्यांमा के सूचना मंत्रालय ने मंगलवार …
सिंगापुर। म्यांमार सरकार भारत के साथ लगी सीमा पर व्यापार के लिए भारतीय रुपये के परिवर्तन की सुविधा के बारे में विचार कर रही है। इससे पहले, म्यांमार ने पड़ोसी देशों के साथ सीमा पर सौदे करने के लिए ‘थाई बात’ के आधिकारिक इस्तेमाल को लेकर समझौता किया था।
म्यांमा के सूचना मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ”म्यांमार सरकार का इरादा भारत के साथ लगी सीमा पर व्यापार के लिहाज से भारतीय रुपया के लिए इसी तरह मुद्रा परिवर्तन की सुविधा सीमा पर ही देने का है।” म्यांमार सरकार ने सीमा पर व्यापार के लिए इस महीने से ‘थाई बात’ को आधिकारिक मुद्रा के रूप में इस्तेमाल करने पर सहमति जताई थी।
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन के निरंतरता लाने की कोशिश करेगा भारत
