बाराबंकी: घर में घुसे बदमाश ने की महिला की पिटाई, जेवरात सहित पार की नकदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सोमवार की रात दरियाबाद कोतवाली अंतर्गत मियागंज गांव स्थित एक घर में नकाबपोश बदमाशों ने कहर बरपाया। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेहरमी से पिटाई कर अचेत कर दिया। घर में रखी नकदी व शरीर के जेवरात छीने व बक्से में रखे जेवरात भी उठा ले गए। …

बाराबंकी। सोमवार की रात दरियाबाद कोतवाली अंतर्गत मियागंज गांव स्थित एक घर में नकाबपोश बदमाशों ने कहर बरपाया। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेहरमी से पिटाई कर अचेत कर दिया। घर में रखी नकदी व शरीर के जेवरात छीने व बक्से में रखे जेवरात भी उठा ले गए। घर में रखे कपड़ों समेत बैनामा, बच्चों की मार्कशीट को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।

दरियाबाद थाने के मियागंज गांव के शिवकुमार प्रजापति के घर सोमवार की देर रात में घर के पीछे के रास्ते से तीन बदमाश घुस गये। शिवकुमार ने बताया कि घर के अंदर उसकी पत्नी शिवकुमारी सो रही थी। वह घर से चंद कदम दूर हाते में थे। जबकि बाहर दरवाजे पर बड़ा बेटा श्रवण व छोटा बेटा सो रहा था। शिवकुमार के मुताबिक घर में घुसे बदमाशों की आहट जैसे उसकी पत्नी को मिली, उसकी नींद टूट गई। तभी तीनों बदमाश पहुंचे और दो ने उसे बिस्तर से घसीट लिया।

उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि शोर न कर सके। इसके बाद बेरहमी से पिटाई की। मरणासन्न हालत में उसे छोड़ दिया। सुबह जब मामले की जानकारी हुई तो परिजनों ने एम्बुलेंस व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस घायल शिवकुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर ले आयी है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। इस विषय पर कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है  मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें- स्कूल-कॉलेजों में ‘हिजाब’ पहनने की इजाजत नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला

संबंधित समाचार