अयोध्या: स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत स्कूल में बच्चों को किया गया जागरूक
अयोध्या। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए अयोध्या नगर के वार्ड देवकाली में मथुसूदन विधा मंन्दिर स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। ओम स्वच्छता कारपोरेशन व कैरियर कन्सल्टेंट एशोसिएशन के द्वारा हुए कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक किया गया। समन्वयक भारती सिह ने कहा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत …
अयोध्या। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए अयोध्या नगर के वार्ड देवकाली में मथुसूदन विधा मंन्दिर स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। ओम स्वच्छता कारपोरेशन व कैरियर कन्सल्टेंट एशोसिएशन के द्वारा हुए कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक किया गया।
समन्वयक भारती सिह ने कहा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर को बेहतर रैकिग दिलवाने के लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। हर नागरिक की जिम्मेदारी है की वह स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगर निगम को सहयोग करे। उन्होंने बताया गीला, सूखा कूड़ा अलग अलग करके नगर निगम के गाड़ियों को देना चाहिए।
अपने घरों से कपड़े का झोला लेकर ही दुकान से सामान लेने जाए, स्वच्छता एप सिटीजन फीडबैक जरूर दे। प्रधानाचार्य श्याम नारायण पाण्डेय ने बताया सभी शैक्षणिक संस्थानो को इस प्रकार का आयोजन कर विद्यार्थियों को जागरूक करना चाहिए। उप प्रधानाचार्य महेश शर्मा, सुपरवाइजर प्रतिभा, ऋषभ श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: घर में घुसे बदमाश ने की महिला की पिटाई, जेवरात सहित पार की नकदी
