रायबरेली: खाद्य विभाग ने की दुकानों पर छापेमारी, जमा किए सैंपल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खाद्य विभाग की टीम ने डलमऊ तहसील क्षेत्र में मिठाई व किराने ,बेकरी की दुकानों में छापा मारा है। इस दौरान कुछ दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए हैं होली का त्यौहार नजदीक आते ही खाद्य विभाग की टीम काफी सक्रिय दिखाई दे रही है।  लगातार अभियान चलाकर दुकानों में सैंपल …

रायबरेली। खाद्य विभाग की टीम ने डलमऊ तहसील क्षेत्र में मिठाई व किराने ,बेकरी की दुकानों में छापा मारा है। इस दौरान कुछ दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए हैं

होली का त्यौहार नजदीक आते ही खाद्य विभाग की टीम काफी सक्रिय दिखाई दे रही है।  लगातार अभियान चलाकर दुकानों में सैंपल लिए जा रहे हैं। जिससे दुकानों में हड़कंप मचा हुआ है। डलमऊ तहसील क्षेत्र के क्रासिंग के समीप दिलदार स्वीट हाउस व किराने की बेकरी की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा है। छापे के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। एफएसओ स्वाति सिंह ने बताया है कि दिलदार स्वीट हाउस बेकरी व किराने की दुकानों के सैंपल भरे गए हैं। जिसको प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद तदनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसएसओ स्वाति सिंह  के अलावा तहसीलदार अभिनव पाठक सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े-मुरादाबाद: पीतल और स्टील की पिचकारियां बनीं लोगों की पसंद, कारोबारियों के खिले चेहरे

संबंधित समाचार