रायबरेली: बड़ौदा यूपी बैंक ने आयोजित किया वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम
रायबरेली। महाराजगंज ब्लॉक में बड़ौदा यूपी बैंक की नेरथुआ शाखा में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मकसद ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ना तथा उनमें जागरूकता पैदा करना था। नाबार्ड और बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक कुंवर प्रकाश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा …
रायबरेली। महाराजगंज ब्लॉक में बड़ौदा यूपी बैंक की नेरथुआ शाखा में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मकसद ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ना तथा उनमें जागरूकता पैदा करना था। नाबार्ड और बड़ौदा यूपी बैंक की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक कुंवर प्रकाश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना तथा बचत खाता एवं किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के बारे में बताया और यह भी बताया कि किस प्रकार बैंक मित्रों के सहयोग से खाताधारक बैंक की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में बैंक मित्र शिवम शर्मा और अरुण कुमार तथा बड़ी संख्या में खाताधारक और ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मेरा सपना है दिल्ली-जयपुर के बीच देश का पहला इलेक्ट्रिक राजमार्ग बनाना- परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
