बहराइच: खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्निया रेंज के कुरकुरी कुआ गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई। वहीं शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। बता दें कि कुरकुरी कुआ गांव निवासी लक्ष्मीना पत्नी चौथी उम्र 47 वर्ष …

बहराइच। कतर्निया रेंज के कुरकुरी कुआ गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई। वहीं शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। बता दें कि कुरकुरी कुआ गांव निवासी लक्ष्मीना पत्नी चौथी उम्र 47 वर्ष घर के बगल में पड़ोस के खेत मे काम कर रही थी।

दोपहर तीन बजे पहले से घात लगाए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर गांव की रीता देनी ने शोर मचा कर गांववालों को बुलाया तब तक तेंदुआ पास के खेतों में भाग गया। ग्रामीणों ने सूचना ग्राम प्रधान चहलवा प्रीतम निषाद को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे प्रीतम निषाद ने घटना की सूचना वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट को दी व घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लाया गया। महिला का उपचार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया।

वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार का कहना है की मौके पर वनकर्मी विनोद सिंह,वाचर नबी मोहम्मद, रामनाथ ने  गोले पटाखे दागे व महिला को पीएचसी सुजौली इलाज के लिए भेजा गया है वही लगातार हो रहे हिंसक जानवरों के हमले से ग्रामीणों में दहशत है ग्रामीणों का कहना है हिंसक जानवर लगातार आबादी क्षेत्रों की तरफ रुख कर रहे हैं।

घटना पर प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन का कहना है कि घायल महिला को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा और प्रभावित क्षेत्र में पिंजड़ा भी लगवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें; संयुक्त राष्ट्र का कहना, संघर्ष में महिलाओं को सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है

संबंधित समाचार