अयोध्या: कुलपति ने परीक्षा के दौरान बंद खिड़कियों को खोले रखने का दिया निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकॉम की परीक्षाओं के दूसरे दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने प्रथम पाली की परीक्षा में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज व झुनझुनवाला कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने केंद्राध्यक्षों को परीक्षा के दौरान बंद खिड़कियों को खोले रखने …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकॉम की परीक्षाओं के दूसरे दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने प्रथम पाली की परीक्षा में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज व झुनझुनवाला कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने केंद्राध्यक्षों को परीक्षा के दौरान बंद खिड़कियों को खोले रखने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्रों का बारीकी से अवलोकन करते हुए कुलपति प्रो. सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया।

परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 415 केन्द्रों पर हुई है। द्वितीय पाली की परीक्षा 115 परीक्षा केन्द्रों पर समाजकार्य विषय में सम्पन्न हुई है। इसके साथ ही विभिन्न विषयों की बैक पेपर परीक्षाएं सम्पन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में 54 हजार 11 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 2 हजार 565 अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पाली की परीक्षा में 2 हजार 604 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 748 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 56 हजार 615 परीक्षार्थी शामिल रहे। इसके सापेक्ष 3 हजार 313 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक कई जनपदों के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: पशुओं के नस्ल सुधार व दुग्ध उत्पादन पर सिखाई वैज्ञानिक विधि

संबंधित समाचार